Bhopal | Siddhanta Super Speciality Hospital। Emergency से ICU तक 19 खामियां

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई CMHO भोपाल की जांच और 31 अगस्त 2026 को किए गए निरीक्षण में सामने आई गंभीर कमियों के आधार पर की गई है। CMHO कार्यालय के दस्तावेज में अस्पताल की इमरजेंसी, डायलिसिस, ICU, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, PET-CT, पैथोलॉजी, डॉक्टरों की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण और फायर सेफ्टी समेत कुल 19 गंभीर कमियां मिली है।