राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे चोरी के मामले में सबसे बड़ी अपडेट ये है कि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा का भी इस्तीफा आ गया है। दोनों ने अपना ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा सौंपा है। 

इससे पहले इस मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी बताए जाने वाले रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आज शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनसे पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग करेगी।

गिरफ्तारी से पहले हुई थी 8 लोगों पर FIR

इस मामले में गुरुवार शाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश आरोपी मंदिर में चढ़ावे की गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े कार्यों में शामिल थे।

अरविंद केजरीवाल शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारियां जांच का हिस्सा हैं और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया तथा जांच के अंतिम निष्कर्षों के बाद ही होगी।

इधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 26 जून को को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने शाम 4 बजे इस पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की।