यश की 'टॉक्सिक' का टीजर नहीं देखा, तो देख लो, मजा आ जाएगा
फिल्म में यश के किरदार को राया नाम दिया जा रहा है. मलेशिया और इंडोनेशिया में इस शब्द को राजा या रॉयल्टी से जोड़कर देखा जाता है.
Yash स्टारर Toxic: A Fairytale for Grown Ups का टीजर आ गया है. जो धमाल मचा रहा है. मेकर्स ने इसे एक्टर के 40वें जन्मदिन पर रिलीज किया है. इस एक्शन पैक्ड, डार्क और KGF टेम्प्लेट के टीर में यश पहले से भी ज्यादा खूंखार नजर आ रहे हैं.
टीजर की शुरूआत की दामदार होती है. एक शख्स को कब्रिस्तान में दफनाया जा रहा होता है. इतने में एक माफिया गैंग लीडर अपने दल-बल के साथ वहां पहुंचता है. पता चलता है की मरने वाला शख्स उसी गैंग लीडर का बेटा है. इस डर से की दफनाए जाने के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत हो सकती है. गैंग लीडर के चमचे गेट को बंद कर देते हैं. गैंग लीडर को शायद डर है कि दफनाए जाने के समय कहीं वो पहुंच न जाए यहां वो से लेना देना यश से है.
इसी बीच एक विंटेज कार वहां आकर एक पेड़ से टकरा जाती है. उसमें से एक बूढ़ा शराबी ड्राइवर बाहर से निकलता है. शुरूआत में माफिया गैंग उसे हंसकर नजरअंदाज कर देता है. लेकिन गुरू थोडी देर में ही माफिया गैंग के होश फाख्ता हो जाते हैं. जब वो ड्राइवर कुछ तार और बैटरियों को जोड़कर उस कार को चौपाहिया मशीन गन बना देता है.
जाहिर तौर पर सामने वाली गैंग मशीन गन के हमले से बुरी तरह छलनी हो जाती है. फिर आते हैं यश, जो अपनी दाढ़ी, चश्मे, ओवरकोट और बंदूक के साथ सीन में स्लो-मोशन एंट्री लेते हैं. गुरू कसम से उन्हें देखने के बाद एक बार फिर KGF की याद आ जाएगी. फर्क सिर्फ इतना है कि टॉक्सिक में उनका हेयरस्टाइल KGF से थोड़ा अलग है. दुश्मनों पर दना दन फायरिंग करते और सिगार से धुआं उड़ाते हुए यश माफिया के सामने अकेले जा खड़े होते हैं. फिर केवल एक डायलॉग कहते हैं-"डैडी इज़ होम!
फिल्म में यश के किरदार को राया नाम दिया जा रहा है. मलेशिया और इंडोनेशिया में इस शब्द को राजा या रॉयल्टी से जोड़कर देखा जाता है. यश के फैंस उनकी एंट्री को भी रॉयल बता रहे हैं. टीजर को देखकर एक बात तो कंफर्म हो जाती है कि कहानी 60-70 के दशक की है. टीजर की सिनेमैटोग्राफी इस बाबत आपका ध्यान खींचने में सफल होती है. बैकग्राउंड म्यूजिक सीन की हाइप बढ़ाता है. फिर भी ये फिल्म 'KGF' के असर से बच नहीं पाई. कम-से-कम टीजर देखकर तो 'टॉक्सिक' उसी फिल्म का वेस्टर्न अवतार नजर आ रही है. यही कारण है कि यश की एंट्री आपको कुछ खास सरप्राइज़ नहीं कर पाती है.
टॉक्सिक' का टीजर 8 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रिलीज़ किया गया था. केवर चार घंटे में 4 करोड़ 91 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. फिल्म को गीतू मोहनदास ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं KVN प्रोडक्शंस के अलावा यश खुद भी इसके प्रोड्यूसर हैं. उनके अलावा इस मूवी में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी शामिल हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी. इसी दिन आदित्य धर की 'धुरंधर 2' भी रिलीज़ हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी टक्कर होने वाली है
shivendra 
