आर्मी वर्कशॉप में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 50% कमीशन का खेल
आर्मी वर्कशॉप में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 50% कमीशन का खेल, हेडक्वार्टर ने सैन्य अफसरों को किया तलब
जबलपुर: MP के जबलपुर में खमरिया स्थित 506 आर्मी वर्कशॉप में इंटेलिजेंस की रेड मामले में आर्मी हेडक्वार्टर ने वर्कशॉप के सैन्य अफसरों को तलब किया। करोड़ों के फाइनेंशियल फ्रॉड की बात सामने आ आई है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में घोटाले की भी बात भी कही जा रही है।
पत्नी और मां के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल
300 आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 50% कमीशन का बड़ा खेल उजागर हुआ है। बैंक अकाउंट में पूरी सैलरी डालने के बाद आधी रकम वापस लेने के आरोप लगे है। वर्कशॉप के कुछ लोगों ने फ्रॉड के लिए अपनी पत्नी और मां के बैंक अकाउंट का भी इस्तेमाल किया है।
2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ
इंटेलिजेंस ने 17 अप्रैल को 2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की थी। छापे में मोबाइल डाटा, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सीज की गई थी। घटिया कलपुर्जो के नाम पर भी हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। देशभर की तमाम आर्टलरी गनों को मेंटेनेंस के लिए 506 आर्मी वर्कशॉप में लाया जाता है। मेंटेनेंस में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की आशंका है। हेराफेरी की रकम परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर की आशंका है। इंटेलीजेंस ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का डेटा बरामद किया है।सेंट्रल कमांड इलाहाबाद से इंटेलिजेंस की टीम आई थी।

