फिरोज खान की Roshni Verma के नाम पर जमीन का सौदा : Indore Lokayukta की जांच में 33 संपत्तियों का खुलासा

Indore Lokayukta : जांच में सांवेर के ग्राम गुरान में 21.75 बीघा जमीन का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि इस जमीन का एग्रीमेंट रोशनी वर्मा के नाम पर कराया गया था।

फिरोज खान की Roshni Verma के नाम पर जमीन का सौदा : Indore Lokayukta की जांच में 33 संपत्तियों का खुलासा

मध्य प्रदेश। इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब फिरोज खान की महिला परिचित रोशनी वर्मा का नाम भी चर्चा में है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के ठिकानों पर बुधवार को लोकायुक्त ने छापा मारा था। जांच में अब तक 33 अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी कीमत करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, सांवेर के ग्राम गुरान में 21.75 बीघा जमीन का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि इस जमीन का एग्रीमेंट रोशनी वर्मा के नाम पर कराया गया था।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, इंदौर लोकायुक्त के मुताबिक, फिरोज खान की कुल आय करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि जांच में करीब 12 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। यानी ज्ञात आय से करीब 11 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च सामने आया है। 

वहीं, फरियादी किसान गौरव चौधरी का आरोप है कि उनके परिवार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान फिरोज खान ने उनके पिता से 35 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौदा किया और जमीन का पंजीकृत एग्रीमेंट अपनी परिचित रोशनी वर्मा के नाम पर कराया। 

पिता पर दबाव बनाकर जमीन बेचने की कोशिश 

फरियादी गौरव के मुताबिक, अदालत से जमीन पर स्थगन मिलने और परिवार में समझौता होने के बाद भी उनके पिता पर दबाव बनाकर जमीन बेचने की कोशिश की गई। इसी मामले में शिकायत के बाद लोकायुक्त तक जांच पहुंची। वही लोकायुक्त की कार्रवाई में करीब नौ वाहनों के दस्तावेज, 21 बैंक खातों और कई कंपनियों की जानकारी भी सामने आई है। 

संपत्तियों- बैंक खातों की जांच जारी

फिलहाल संपत्तियों और बैंक खातों से जुड़े लेन-देन की जांच जारी है। अब यह जांच का विषय है कि रोशनी वर्मा के नाम पर हुए जमीन के सौदे और सामने आई दूसरी संपत्तियों के बीच क्या संबंध है। वही फिरोज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नोट की गाड़ी सरेआम लौटता हुआ दिखाई दे रहा है वही बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिरोज खान की बेटी की शादी का है, जिसका कार्यक्रम शेरेटन होटल में आयोजित हुआ था।