Indore Fraud Case : इंदौर मल्हारगंज में दो करोड़ की धोखाधड़ी, फैक्ट्री लोन चुकाने के नाम पर ठगी
Indore Fraud Case : पुलिस के मुताबिक, फरियादी दीपक जैन ने लोकेश डाटा और रितेश डाटा को आरटीजीएस और नकद के माध्यम से करीब दो करोड़ रुपये दिए थे। इस लेनदेन के बदले आरोपियों ने एग्रीमेंट और रसीदें भी दी थीं।
Indore Fraud Case : मध्य प्रदेश। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फैक्ट्री का बैंक लोन चुकाने के नाम पर फरियादी से करीब दो करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन बाद में न रकम लौटाई गई और न ही एग्रीमेंट की शर्तों का पालन किया गया। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, फरियादी दीपक जैन ने लोकेश डाटा और रितेश डाटा को आरटीजीएस और नकद के माध्यम से करीब दो करोड़ रुपये दिए थे। इस लेनदेन के बदले आरोपियों ने एग्रीमेंट और रसीदें भी दी थीं। आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि फैक्ट्री का पुराना बैंक लोन चुकाने के बाद नया लोन मिलते ही फरियादी की रकम वापस कर दी जाएगी।
हालांकि, आरोप है कि तय समय पर रकम नहीं लौटाई गई और एग्रीमेंट में सुरक्षा के तौर पर उल्लेखित फैक्ट्री की मशीनरी सहित अन्य शर्तों का भी पालन नहीं हुआ। जांच के दौरान लोकेश और रितेश की बेटी मानवी डाटा का नाम भी सामने आया है।
पुलिस अब बैंक दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच कर रही है। मामले में आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

