टी-20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल- भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, बेथेल ने लगाया शतक
टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुवे 7 रनों से हार गई।
मुंबई: गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

भारत ने T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 254 रनों का टारगेट दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। अब फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जाएगा।भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगा।पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाएं।

संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाएं। ईशान किशन 39, हार्दिक पंड्या 27 और तिलक वर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
sanjay patidar 
