मैहर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Maihar Road Accident : पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 की मदद से शवों को मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

मैहर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Maihar Road Accident : मैहर। मैहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर शनिवार की दोपहर 12 बजे तमसा (टमस) नदी के पास ढोला पाइप लेकर जा रहे एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मैहर सिविल अस्पताल में जारी है।

हादसे में इनकी हुई मौत 

मृतकों की पहचान ट्रक चालक जंग बहादुर लोधी (36 वर्ष), पिता रामावतार लोधी, निवासी ग्राम खोंदिरा, मैहर तथा पिकअप चालक राज चौरसिया (22 वर्ष), पिता रामावतार चौरसिया, निवासी देवधरा तालाब, मैहर के रूप में हुई है। हादसे में घायल रामावतार चौरसिया को गंभीर हालत में मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मैहर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 की मदद से शवों को मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।