Singrauli News : खाना नहीं बनाने पर सौतेली मां ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा, पिता पर भी गंभीर आरोप

Singrauli News : आरोप है कि, खाना नहीं बनाने पर उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया। दर्द के बावजूद बच्ची से घर के काम कराए जाते थे। बाद में किसी तरह बच्ची अपने बड़े पापा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची।

Singrauli News : खाना नहीं बनाने पर सौतेली मां ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा, पिता पर भी गंभीर आरोप

Singrauli News :  सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां 8 साल की बच्ची के साथ उसकी सौतेली मां ने हैवानियत की है। बच्ची ने अपने पिता पर भी गलत काम करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि, खाना नहीं बनाने पर उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया। दर्द के बावजूद बच्ची से घर के काम कराए जाते थे। बाद में किसी तरह बच्ची अपने बड़े पापा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और वह पिछले डेढ़ महीने से जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं घटना के 10 दिन बाद पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में आरोपी सौतेली मां अभी फरार बताई जा रही है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, इस पूरा मामले का खुलासा तब हुआ जब बीत 23 अगस्त को महिला पुलिस बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने लेकर पहुंची। समिति के सामने बच्ची ने अपने साथ हुई हिंसा के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आरडी पांडेय के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि, उसके साथ घर में उसकी माँ-बाप ने मारपीट की।

इतना ही नहीं खाना नहीं बनाने पर बच्ची के परिवाते पार्ट में गरम करके चिमटा भी डाला। अध्यक्ष पांडेय ने आगे बताया कि, बच्ची की अहलात गंभीर है फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां, उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने लड़की की सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

चार साल पहले पिता ने की थी दूसरी शादी

आरडी पांडेय के बताये अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने चार साल पहले दूसरी शादी की थी। नाबालिग लड़की की उम्र जब दो साल की थी तब उसकी माँ का निधन हो गया था। बच्ची का पिता शराब का आदी था, इतना ध्यान नहीं देता था और सौतेली माँ बच्ची को पीटती थी और घर का सारा काम करवाती थी। 

बच्ची ने बताया कि, एक दिन वह थककर सो गई थी, खाना नहीं बनाया था तो उस शाम उसकी सौतेली माँ काम से लौटी तो बहुत गुस्सा करने लगी। गुस्से में आकर उसने लोहे का चिमटा गरम किया और बच्ची के परिवाते पार्ट में दाल दिया। बुरी तरह डरी लड़की ने दो महीने तक किसी से कुछ नहीं कहा वह लगातार दर्द से तड़पती और कराहती रही। 

बड़े पापा से बताई आपबीती

लड़की ने बताया कि 21 अगस्त की रात को उसकी सौतेली मां ने उसे पीटा था। डर के कारण वह घर से भाग गई और स्कूल के पास छिप गई. इसी बीच, उसे ढूंढ़ते हुए उसके बड़े पापा वहां आ गए। जिसके बाद बच्ची ने सारी बात उन्हें बताई। 

बच्ची के बड़े पापा उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां से पुलिस उसे अस्पताल ले गई। लड़की ने आगे बताया कि तीन दिन बाद उसके पिता अस्पताल से उसे साथ लिया और घर ले गए। रास्ते में उन्होंने उसे चेतावनी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए।

बाल कल्याण समिति ने पुलिस को सूचना दी और जब 26 सितंबर को पुलिस उनके घर पहुंची, तो माता-पिता दोनों वहां से भाग गए। लड़की को वापस अस्पताल लाया गया. बच्ची ने बताया कि उसे दर्द हो रहा है और पेशाब करते समय खून आ रहा है।

इस मामले में आया नया मोड़ 

बीते 9 सितम्बर को इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। जब आरोपी पिता का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला। बच्ची की सौतेली माँ अब तक फरार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

इस मामले पर सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के अनुसार, मामले में बच्ची के दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पहले बयान में दुष्कर्म का उल्लेख नहीं था, जबकि दूसरे बयान में पिता पर गंभीर आरोप लगाए गए। पुलिस के मुताबिक, विस्तृत मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस

जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने बताया कि बच्ची का इलाज किया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने बच्ची की स्थिति स्थिर बताई है। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।