Satna News : सतना स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बना अखाड़ा, पुलिस के सामने ही युवकों में चले जमकर लात-घूंसे

Satna News : सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जमकर मारपीट हुई। वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से उतरे कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गया।

Satna News : सतना स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बना अखाड़ा, पुलिस के सामने ही युवकों में चले जमकर लात-घूंसे

Satna News : मध्य प्रदेश। सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बीती देर रात जमकर मारपीट हुई। वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से उतरे कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गया।

पुलिस के सामने भी जारी रही लड़ाई

हंगामा बढ़ने पर रेल पुलिस के तीन जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन मारपीट कर रहे युवकों पर पुलिस की मौजूदगी का कोई असर नहीं पड़ा। वे पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर हमला करते रहे।

एक युवक को ले गई पुलिस

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस जवान कुछ देर बाद एक युवक को लेकर मौके से चले गए। इसके बाद युवकों ने फिर जमकर मारपीट की। विवाद की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद रेल पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों और आम लोगों में चर्चा शुरू हो गई है।