विभा पटेल बनीं अखिल भारतीय कांग्रेस OBC की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की भी मिली जिम्मेदारी

भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस OBC का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.

विभा पटेल बनीं अखिल भारतीय कांग्रेस OBC की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की भी मिली जिम्मेदारी

Bhopal News: भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस OBC का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है. इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खुशी जहिर की है.

विभा पटेल भोपाल की पूर्व महापौर रह चुकी हैं और मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं. नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें संगठनात्मक कार्यों के साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी की OBC इकाई से जुड़े दायित्व भी निभाने होंगे.

OBC वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस OBC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में विभा पटेल के सामने संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी. विभा पटेल को मिली इस जिम्मेदारी के बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के OBC संगठन की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी.