King Promo : रामायण के साथ आएगी शाहरुख की ‘किंग’, Ranbir की फिल्म से ऐसे होगा फायदा

Shah Rukh Khan King Promo : शाहरुख की फिल्म किंग का खास प्रोमो Ranbir Kapoor की रामायण के साथ सिनेमाघरों में दिखाए जाने की चर्चा है. फिल्म की रिलीज और टीजर से जुड़ी जानकारी पढ़ें.

King Promo : रामायण के साथ आएगी शाहरुख की ‘किंग’, Ranbir की फिल्म से ऐसे होगा फायदा

Shah Rukh Khan King Promo : एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ranbir Kapoor की फिल्म ‘Ramayana’ के साथ सिनेमाघरों में शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का खास प्रोमो दिखाया जा सकता है. इससे शाहरुख की फिल्म को दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों के बीच प्रमोट करने का बड़ा मौका मिलेगा. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी प्रमोशनल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

‘रामायण’ के साथ दिखेगा ‘किंग’ का प्रोमो?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया प्रमोशनल वीडियो भारत की एक सिनेमा चेन में रामायण की स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया जा सकता है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर 2026 के आसपास जारी किए जाने की चर्चा है.

रणनीति के तहत ‘रामायण’ देखने सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों तक ‘किंग’ की पहली झलक पहुंचाई जा सकती है. हालांकि, यह प्रोमो सभी सिनेमाघरों में दिखेगा या किसी खास थिएटर चेन तक सीमित रहेगा, इसे लेकर अंतिम आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

24 दिसंबर को रिलीज हो सकती है ‘किंग’

शाहरुख खान की ‘किंग’ को Siddharth Anand  डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म पठान में साथ कर चुकी है. किंग में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और अरशद वारसी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में नवंबर की शुरुआत में इसका टीजर या प्रमोशनल वीडियो सामने आना फिल्म के प्रचार अभियान की अहम शुरुआत हो सकती है. 

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर भी टिकी निगाहें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.

फिल्म की रिलीज के साथ ‘किंग’ का प्रोमो दिखाने की योजना सफल होती है, तो शाहरुख खान की फिल्म को बड़े पर्दे पर व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। फिलहाल दर्शकों को दोनों फिल्मों से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार है.