Closing Bell: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा
20 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 325 अंक और निफ्टी 112 अंक चढ़कर बंद हुए। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि हिंडाल्को, HDFC बैंक और ONGC जैसे शेयरों में गिरावट रही।
20 मार्च को शेयर बाजार तेजी के साथ ही बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 पर, जबकि निफ्टी 112 अंक (0.49%) की तेजी के साथ 23,114 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से करीब 11 शेयरों में गिरावट रही। आज बैंकिंग और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई।
निफ्टी के 50 में से आज लगभग 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 30 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई।
Opening Bell: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, टेक महिंद्रा और SBI टॉप गेनर

गुरुवार 20 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। कल जहां बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं आज सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखी जा रही है।
कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 352.14 अंक बढ़कर 74,559.38 पर खुला, जबकि निफ्टी 108 अंक की तेजी के साथ 23,110.15 पर कारोबार कर रहा है। आज HDFC को छोड़कर बाकी सभी शेयर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। HDFC आज 1 फीसदी से भी ज्यादा गिरा...पूरी खबर पढ़ें

