Closing Bell: सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,912 पर बंद

24 मार्च को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। L&T, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स रहे, जबकि बैंकिंग शेयरों में भी मजबूती दिखी।

Closing Bell: सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,912 पर बंद
google

24 मार्च को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,372 अंक (1.89%) की बढ़त के साथ 74,089.58 पर, जबकि निफ्टी 390 अंक (1.73%) से ज्यादा तेजी  के साथ 22,912 पर बंद हुआ।

आज L&T, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई और इसी के साथ ये टॉप गेनर्स रहे। आज बैंकिंग सेक्टर के शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में भी मजबूती देखने को मिली।

Opening Bell: सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ खुले

24 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। कारोबारी स्तर पर सेंसेक्स 1,516 अंक (2.09%) की भारी उछाल के साथ 74,212.47 पर खुला, जबकि निफ्टी 365.80 अंक (1.62%) बढ़कर 22,878.45 पर खुला।

आज निफ्टी के 50 शेयरों में से सिर्फ 4 लॉस में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 3 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं...पूरी खबर पढ़ें