BHOPAL:भीषण गर्मी में बढ़ीं बीमारियां, जेपी अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी से मरीज परेशान

भोपाल के जेपी अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जरूरी दवाओं की कमी से इलाज प्रभावित हो रहा है। मरीजों को कैल्शियम, आयरन और अन्य दवाएं बाहर से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

BHOPAL:भीषण गर्मी में बढ़ीं बीमारियां, जेपी अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी से मरीज परेशान

भोपाल:राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं शहर के प्रमुख सरकारी जयप्रकाश नारायण अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।

जेपी अस्पताल में दवाओं का संकट

अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाएं नहीं मिल पा रहीं, जिससे उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।अस्पताल में कैल्शियम, आयरन, खून पतला करने वाली दवाएं और मल्टीविटामिन जैसी बुनियादी दवाओं का स्टॉक खत्म होने की स्थिति में है। ये दवाएं गर्भवती महिलाओं, हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों और कमजोरी से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं।डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी बढ़ने के साथ उल्टी-दस्त, वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी आई है। इसके चलते ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन दवाओं की कमी से इलाज प्रभावित हो रहा है।

मरीज बाहर से खरीद रहे दवाएं

मरीजों ने बताया कि वे कई दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें दवाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। कुछ मरीजों को कैल्शियम और आयरन नहीं मिला, तो कुछ को ब्लड थिनर दवाएं नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।अस्पताल सूत्रों के अनुसार अस्पताल में फिलहाल करीब 50 फीसदी दवाएं ही उपलब्ध हैं, जबकि शेष दवाओं का स्टॉक खत्म हो चुका है। इससे रोजाना इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीज प्रभावित हो रहे हैं।