रीवा आएंगे सोनू सूद, रेवा फिल्म्स फेस्टो प्रोग्राम में शामिल होंगे
रीवा में 12 से 14 दिसंबर तक होने वाले ‘रेवा फिल्म्स फेस्टो 2025’ में एक्टर सोनू सूद शामिल होंगे। फेस्टो का थीम ‘राजकपूर और इंडियन सिनेमा का गोल्डन एज’ है। 14 दिसंबर को राजकपूर की 101वीं जयंती पर खास प्रोग्राम होगा।
रीवा में 12 से 14 दिसंबर तक “रेवा फिल्म्स फेस्टो 2025” का कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर सोनू सूद रीवा आने वाले हैं।
यह तीन दिन का मेगा प्रोग्राम डेज सोसाइटी ऑर्गनाइज कर रही है। फेस्टो का थीम है – “द ग्रेट शोमैन राजकपूर एंड द गोल्डन एज ऑफ इंडियन सिनेमा”।

मुख्य आकर्षण
14 दिसंबर को फेस्टिवल का सबसे बड़ा प्रोग्राम होगा, क्योंकि उस दिन महान एक्टर राजकपूर की 101वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दिन एक खास श्रद्धांजलि देने का प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें सोनू सूद के साथ देश-विदेश के कई मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर, एक्टर और सिंगर और कम्पोजर भी शामिल होंगे।

तीन दिन तक होगा फिल्मी धमाल
प्रोग्राम कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में होगा, जहां तीन दिन तक फिल्म स्क्रीनिंग, वर्कशॉप, डांस, म्यूजिक और ग्लैमर नाइट का आयोजन रहेगा। “राजकपूर एंड द गोल्डन एज” थीम पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें विंध्य से जुड़ी फिल्मी यादों को दिखाया जाएगा।
साथ ही “रीवा से रूस तक कल्चर और सिनेमा के रिश्ते” पर पैनल डिस्कशन होगा। युवा फिल्मकारों और कलाकारों के लिए “यंग क्रिएटर्स कॉर्नर” और “रेवा फिल्म अवॉर्ड्स 2025” का आयोजन भी होगा।
Saba Rasool 
