रीवा पुलिस ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के दिए गए टिप्स
रीवा के बाल भारती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी तथा सतर्क रहने की सलाह दी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रीवा पुलिस इन दिनों मध्य प्रदेश पुलिस के "सेफ क्लिक 2.0 - सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में बाल भारती स्कूल रीवा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी ऋतु उपाध्याय और अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के आसान तरीके बताए।

अधिकारियों ने कहा कि आजकल ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फेक जॉब ऑफर और हैकिंग जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
छात्रों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक की जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। रीवा पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे खुद जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।
Thursday, 02 Jul, 2026
Wednesday, 06 Aug, 2025
Sunday, 20 Sep, 2026
Wednesday, 23 Sep, 2026
Wednesday, 23 Sep, 2026
Wednesday, 23 Sep, 2026
Wednesday, 22 Jul, 2026
Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए ट्रेलर में क्या है खास,...
6 hours ago
1967 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया और मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा के बीच टकराव...
Thursday, 14 May, 2026
घरेलू कीमतें और सप्लाई नियंत्रित करने के लिए सरकार का सख्त कदम, चीनी के निर्यात...
Monday, 01 Dec, 2025
आर्थिक तंगी, कर्ज़ का बोझ और पैसों की रुकावट जैसे हालात इंसान को अंदर से तोड़ देते...
Friday, 18 Sep, 2026
Balodabazar School Controversy : पीड़ित छात्र के अनुसार, वह प्रिंसिपल और मीडियाकर्मियों...
Friday, 04 Sep, 2026
WeatherNext 3 : कंपनी के मुताबिक, यह उसका अब तक का सबसे एडवांस ग्लोबल वेदर AI मॉडल...
Friday, 11 Sep, 2026
'Chhathi Maiya' song released : फिल्म 'द व्वान' (The Vvaan - Force of the Forrest)...
Friday, 30 Jan, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग रहा है। आज, 30 जनवरी...
Tuesday, 08 Sep, 2026
HANUMAN ANSH UNSTOPPABLE : विशाल चतुर्वेदी की डिरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म...
Thursday, 20 Aug, 2026
रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान और यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र...

