रणवीर-दीपिका का अबू धाबी लुक वायरल, दीपिका को हिजाब में देख फैंस हुए फिदा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अबू धाबी की खूबसूरत जगहों की सैर करते नजर आ रहे हैं। दीपिका अबाया और हिजाब में तो रणवीर लंबी दाढ़ी में दिखाई दिए।
इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने 8 घंटे की शूटिंग डिमांड को लेकर चर्चा में थीं। इस मांग की वजह से उन्हें दो बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा, लेकिन अब वह फिर से लाइमलाइट में हैं – इस बार अपने नए लुक को लेकर। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह हाल ही में एक विज्ञापन वीडियो में साथ नजर आए हैं, जिसमें दोनों अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशनों पर घूमते दिख रहे हैं।

अबाया और हिजाब में दीपिका, रणवीर का दाढ़ी वाला लुक
इस वीडियो में दीपिका पारंपरिक अबाया और हिजाब पहने नजर आईं, जो शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में शूट किया गया है। वहीं रणवीर सिंह अपनी लंबी दाढ़ी वाले लुक में काफी अलग दिखे। दोनों का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने इसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया – "मेरा सुकून"।
View this post on Instagram
फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो में दीपिका को पारंपरिक लुक में देख फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "दीपिका हिजाब में बेहद खूबसूरत लग रही हैं," तो किसी ने कहा, "ऐसे अवतार में उन्हें देखकर दिल खुश हो गया।" रणवीर और दीपिका के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।
बच्चे के बाद साथ में पहला प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि यह दोनों का माता-पिता बनने के बाद पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट है, जिसमें वे साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों को 'सिंघम अगेन' में स्क्रीन शेयर करते देखा गया था।

इस वीडियो में दोनों कलाकार अबू धाबी के कल्चर और खूबसूरत जगहों की सैर करते नजर आ रहे हैं। शुरुआत एक म्यूजियम से होती है और फिर शेख जायद मस्जिद, बाजारों और दूसरे मशहूर लोकेशन्स को दिखाया गया है
दीपिका और रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी।
View this post on Instagram
हालांकि, दीपिका अब प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 ई’ के सीक्वल से बाहर हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी 8 घंटे की शिफ्ट पॉलिसी के चलते ये फिल्में उनसे छिन गईं।
Saba Rasool 
