भारत के पहले डिजिटल Airport पर दिसंबर से शुरू होंगी फ्लाइट सर्विसेस, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया. इस एयरपोर्ट का नाम डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया. इस एयरपोर्ट का नाम डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया है. एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का निर्माण 19,650 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. ये भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत विकसित किया गया है.

CSMIA के साथ मिलकर काम करेगा नया एयरपोर्ट
मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में एनएमआईए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर कार्य करेगा, ताकि भीड़भाड़ कम हो और मुंबई को ग्लोबल मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम की कैटेगरी में शामिल किया जा सके.

दिसंबर 2025 से शुरू होंगी फ्लाइट्स
नवी मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की सर्विस दिसंबर 2025 में शुरू होने वाली है. टिकटों की बिक्री अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है. इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन भी यहां से उड़ान भरेंगे.

भारत का पहला डिजिटल हवाई अड्डा
नवी मुंबई एयरपोर्ट भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डा है. इसमें पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप बुकिंग और इमिग्रेशन सेवाओं की सुविधाएं होंगी. इस हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाली अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल के अनुसार आपको अपने फोन पर एक मैसेज मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि आपका बैग कैरोसेल पर कितने नंबर पर है.

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए बनाया एयरपोर्ट
ये एयरपोर्ट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों पैसेंजर्स के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं से लैस है. इसमें लार्ज कमर्शियल एयरक्राफ्ट को हैंडल करने के लिए 3,700 मीटर लंबा रनवे, मॉडर्न पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं.

सभी क्षेत्रों से नजदीक है नया एयरपोर्ट
ये हवाई अड्डा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) बंदरगाह से 14 किमी, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआईडीसी), तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के माध्यम से) से 35 किमी, ठाणे से 32 किमी और पावरलूम शहर भिवंडी से 40 किमी दूर है.
On the way to Navi Mumbai to take part in the programme marking the inauguration of Phase-1 of the Navi Mumbai International Airport. With this, the Mumbai Metropolitan Region will get its second major international airport, thus boosting commerce and connectivity. The final… pic.twitter.com/t6v82O6Een
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2025

