दिवाली से पहले अवैध पटाखों का जखीरा जब्त: मैहर में 1.10 लाख रुपये का माल बरामद, रीवा में थोक दुकानों पर छापेमारी

दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा: मैहर में अवैध पटाखों का भंडारण पकड़ा,1.10 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; रीवा में पटाका थोक विक्रेता के ठिकाने पर प्रशासन का छापा, जांच में मिली कामिया

दिवाली से पहले अवैध पटाखों का जखीरा जब्त: मैहर में 1.10 लाख रुपये का माल बरामद, रीवा में थोक दुकानों पर छापेमारी

मैहर। जिले में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र की बड़गइया कॉलोनी में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदीप गिरवानी के कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए गए।

संयुक्त टीम ने मौके से पटाखों का जखीरा बरामद कर जब्ती की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी संदीप गिरवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 औरथा विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पटाका थोक विक्रेता के ठिकाने पर छापा

रीवा शहर के मैदानी क्षेत्र में संचालित पटाके की दुकान पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जहां से ज्यादा मात्रा में पटाके होने के साथ ही सुरक्षा मानकों मे कमी मिली है। प्रशासन द्वारा जांच कर विक्रेताओं को व्यवस्थाएं बनाने का निर्देश दिया है। दीपावली को देखते हुए प्रशासन ने आज पटाखे के ठोक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की है।

आबादी के बीच भारी बम पटाखो का भंडारण कर दुकानदार पटाखे बेच रहे हैं। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। जिसमें सुरक्षा के तय मानकों की कमी पाई गई साथ ही पटाखों का भंडारण भी ज्यादा मिला। जिसके बाद प्रशासन ने विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए है।