आ गई PM मोदी की नई रील: जंतर-मंतर पर गालियां देने वाले बच्चों से बोले- मैं इन्हें माफ करना चाहता हूं
9 दिनों में PM मोदी का 5वां वीडियो, कहा- जंतर-मंतर पर मुझे गालियां दीं:मेरी मां को अपशब्द कहे, ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें सही रास्ता दिखाना जरूरी है
New Delhi: प्रधानमंत्री PM Modi ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर Jantar Mantar पर हुए विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे, लेकिन वह उन्हें माफ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाना ज्यादा जरूरी है। यह पिछले 9 दिनों में PM Modi का पांचवां वीडियो है। इस वीडियो को Gen-Z को संबोधित संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
जंतर-मंतर पर गाली देने और मां को अपशब्द कहने वाले बच्चों को लेकर PM मोदी ने बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा- "ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें सजा नहीं बल्कि सही मार्गदर्शन की जरूरत है। मैं इन्हें माफ करना चाहता हूं।" #PMModi #IndiaNews pic.twitter.com/dfwbUPCwjo
— Public Vani News (@publicvaninews) August 1, 2026
PM Modi ने क्या कहा
वीडियो में PM Modi ने कहा-
"फ्रेंड्स. आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं. जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ देश और दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी भद्दी गालियां बोलीं, किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे. ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं. न जाने कितना भद्दा स्वरूप था. लेकिन, मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है. इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है उसको भली भांति समझ सकता हूं. एक कल्चरल शॉक है की हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं?"
"समय है इन बच्चों को गले लगा कर के राह दिखाने काम... ये गुमराह बच्चे है उनको राह दिखाना हमारा काम है. उनको सजा देना अदालतों के चक्कर कटवाना समाज में उनको प्रताड़ित करना इससे हम परिस्थितियाँ नहीं बदल पाएँगे मैं उन्हें माफ करना चाहता हूँ. समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करें, क्योंकि, मेरे मन में एक ही भाव है कभी कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है खून निकल आता है लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं है क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है. ये बच्चे भी हमारे है, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है, गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है लेकिन कठिन कामों को करना है. इसलिए आओ मैं इन बच्चों को कहता हूं कि बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़े. कुछ नया सीखें. गलतियों से भी सीखें. अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें. देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो. यही मेरा सपना है. मैं आपके लिए जीता हूं. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं. आओ हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाए. बहुत बहुत धन्यवाद दोस्तों. बस आओ गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो."
क्या है पूरा मामला
यह मामला 23 July का है। उस दिन Delhi के Jantar Mantar पर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें Ruchika Singh नाम की युवती PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बहस हुई और कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठी। दूसरी ओर खुद Ruchika Singh ने एक वीडियो जारी पीएम मोदी से माफी मांगी और कहा कि वह महज 15 साल की हैं और किसी की बहकावे में आ गई थी।

Noida में दर्ज हुई FIR
इस मामले में Ghaziabad की रहने वाली Smriti Singh ने Noida के Expressway Police Station में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर 30 July को Ruchika Singh के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, Cockroach Janata Party ने इस कार्रवाई का विरोध किया है।
Varsha Shrivastava 
