PM मोदी 6 दिन की यात्रा पर रवाना: फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे, G7 समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून तक 6 दिन की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन की विदेश यात्रा के लिए शनिवार सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी 13 से 18 जून तक 6 दिन की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर रहेंगे। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है।
पीएम मोदी की छह दिवसीय विदेश यात्रा
पीएम मोदी सबसे 13 और 14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
यहां पीएम मोदी 15 जून तक रहेंगे। प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यहां का पहला दौरा है।
इसके बाद 16 जून को पीएम मोदी पेरिस लौटेंगे। यहां एवियन शहर में होने वाले 17 जून को G7 समिट में शामिल होंगे । समिट में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई साझेदारियों और AI के मुद्दे पर चर्चा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री की कई विश्व के नेताओं समेत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात हो सकती है।
G7 क्या है? कौन-कौन से देश इसका हिस्सा हैं?
G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, यानी दुनिया के उन 7 देशों का समूह जिन्हें दुनिया की 'मॉडर्न इकोनॉमी' वाला देश कहा जाता है। इन देश में- अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल है। पहले इसका नाम G-8 हुआ करता था। साल 2014 में रूस ने पड़ोसी देश क्रीमिया पर कब्जा कर लिया तो बाकी सदस्य देशों ने रूस को ग्रुप से बाहर कर दिया था। तब से इसका नाम G7 हो गया।
G7 समिट के लिए आमतौर पर भारतीय प्रधानमंत्रियों को निमंत्रण मिलता है। साल 2004 से 2014 के बीच पीएम रहे मनमोहन सिंह ने पांच बार G-8 समिट में हिस्सा लिया था। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार 2019 में फ्रांस के बियारिट्ज में हुई समिट में बुलाया गया था। इसके बाद साल 2020 में अमेरिका को मेजबानी करनी थी, लेकिन अमेरिका ने तब समिट रद्द कर दिया था।
इस एक साल को छोड़ दें तो साल 2019 से 2024 तक हर साल पीएम मोदी G7 समिट में शामिल हुए। साल 2021 में वे वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी इसमें शामिल हुए। 2022 में जर्मनी, 2023 में जापान और 2024 में इटली में तो वहीं 2025 में कनाडा में G7 समिट का आयोजन हुआ था।
Varsha Shrivastava 
