स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती आज: CM मोहन यादव पुष्पांजलि सभा में होंगे शामिल, बैरसिया में स्कूल का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में शामिल होंगे और नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे।

स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती आज: CM मोहन यादव पुष्पांजलि सभा में होंगे शामिल, बैरसिया में स्कूल का करेंगे लोकार्पण
google

आज स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती है। इस अवसर पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा आयोजित होगी। 10:05 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा पहुंचेंगे और स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की पुष्पांजलि सभा में शामिल होंगे। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे। स्थानीय विधायकों समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

आज मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम भी है, जो सुबह 10:25 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे विद्योदय तीर्थ, एमपी नगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे बैरसिया पहुंचेंगे, जहां शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे बैरसिया से भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।