MP Cyber Alert: 68 करोड़ ई-मेल और पासवर्ड लीक
हाल ही में MP स्टेट साइबर ने चेतावनी दी है कि देश भर के 68 करोड़ यूजर के ई-मेल और पासवर्ड लीक हो चुके हैं।
कहीं आपका भी तो ई-मेल और पासवर्ड लीक नहीं हो गया? दरअसल हाल ही में MP स्टेट साइबर ने एक गाइडलाइन जारी की है जिसमें ये लिखा है कि देश भर के 68 करोड़ यूजर के ई-मेल और पासवर्ड लीक हो चुके हैं। एडवाइजरी में एक QR कोड भी है जिसे स्कैन करके आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका ई-मेल और पासवर्ड तो किसी के पास नहीं है?

जारी एडवाइजरी में लिखा है कि-
"हाल ही में 68 करोड़ इंटरनेट यूजर के Email ID का Password साइबर अपराधियों के पास होने का मामला संज्ञान में आया है। जिससे उन सभी व्यक्तियों के सोशल मीडिया, बैंकिंग व अन्य ऑनलाइन अकाउंट खतरे में आ सकते हैं।"

ई-मेल और पासवर्ड के लीक से बचने के लिए कुछ नियम दिए गए हैं जिन्हें आप फॉलो कर अपने ई-मेल ID को सिक्योर कर सकते हैं।
- ठगों से बचने के लिए आप पासवर्ड को तुरंत रीसेट करें।
- संदिग्ध ईमेल, एसएमएस, लिंक पर क्लिक न करें।
- अनजान ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन न करें।
- अलग-अलग अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें।
- चेतावनी: डेटा लीक और साइबर ठगी के खतरे को देखते हुए पहले से सतर्क रहें।

बता दें कि अगर आपके ई-मेल का पासवर्ड किसी हैकर या स्कैमर के पास चला गया तो वो आपके ई-मेल से सोशल मीडिया अकाउंट्स बना कर आपकी प्रोफाइल से दूसरों को भी परेशान कर सकते हैं। ऑनलाइन क्राइम, हैकिंग, ब्लैकमेलिंग भी कर सकते हैं। साथ ही स्कैमेर्स इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य एप्स तक भी पहुंच बना सकते हैं।


