मऊगंज में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार: 326 नशीली टैबलेट के साथ संचालक गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज के हनुमना में पुलिस ने उज्ज्वल मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 326 नशीली टैबलेट जब्त की। संचालक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज।

मऊगंज में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार: 326 नशीली टैबलेट के साथ संचालक गिरफ्तार

मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी।

Madhya Pradesh Crime News: जिले के हनुमना कस्बे में पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित तौर पर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उज्ज्वल मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 326 नशीली टैबलेट जब्त की हैं। जब्त दवाओं की कीमत करीब 3,700 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमना के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित उज्ज्वल मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी और संचालक राकेश कुमार गुप्ता (55), पिता हीरालाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में मिलीं 326 नशीली टैबलेट

पुलिस ने स्टोर की तलाशी के दौरान 326 नशीली टैबलेट बरामद कीं। इनकी कीमत करीब 3,700 रुपए बताई गई है। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर आरोपी के खिलाफ हनुमना थाने में NDPS एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की रही भूमिका

कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषि द्विवेदी, उपनिरीक्षक पार्वती देवी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार यादव, अतुल तिवारी, मनीष पाण्डेय, आरक्षक सूरज तिवारी, अशोक यादव, विवेकानन्द यादव, प्रदीप यादव और महिला आरक्षक सीमा मिश्रा शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में की गई।