MP में ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत: 2 दिन बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत है. कई जिलों में बादल छाए हुए है. मध्य प्रदेश के पास से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजर रहे हैं, जिसके असर से पूर्वी जिलों में बादल छा सकते है.

MP में ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत: 2 दिन बारिश का अलर्ट
GOOGLE

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कोहरे के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पास से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजर रहे हैं, जिसके असर से पूर्वी जिलों में बादल छा सकते है. भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। 

अगले दो दिन में ठंड से मिलेगी राहत 

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 19 और 21 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर असर डालेगा और प्रदेश में भी बूंदाबांदी हो सकती है. अगले दो दिनों में तेज ठंड से राहत मिलेगी, तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज सुबह प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया जिले में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अन्य जगहों पर: खजुराहो 5.8, नौगांव-उमरिया 6, रीवा 6.4, पचमढ़ी 6.8, मंडला 7.2 और मलाजखंड में 7.6 डिग्री। 
पांच बड़े शहरों का तापमान: भोपाल 11, इंदौर 12, ग्वालियर 10, उज्जैन 13 और जबलपुर 10.5 डिग्री सेल्सियस। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात के असर से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन 22 जनवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी से ठंड फिर लौट सकती है।