टीपी बचाने सीधी में बारकोड का इस्तेमाल | Khari Khari With Mrigendra Singh

सीधी जिले में रेत ठेके में कथित अनियमितताओं और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 33-34 घंटे की ट्रांजिट पास (TP) के जरिए एक ही पास पर कई बार रेत का परिवहन किया जा रहा था। पब्लिक वाणी की खबर के बाद सरकार ने TP की अवधि घटाकर 18 घंटे कर दी। अब जांच रिपोर्ट, बारकोड सिस्टम और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।