बांग्लादेश T-20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम को मिला बड़ा मौका

T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया है। ICC ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच काफी विवाद चल रहा था।

बांग्लादेश T-20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम को मिला बड़ा मौका

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर कर ICC ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच काफी विवाद चल रहा था। बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने की जिद पर अड़ा हुआ था। जिसके बाद ICC ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप- 2026 में स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।

बता दें कि ICC ने कुछ दिन पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को डेडलाइन दी थी। और कहा था कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलने के लिए आएं या फिर उनको स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया जाएगा। हालांकि, बांग्लादेश अपने स्टैंड से हिला नहीं। और भारत आने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके चलते अब आईसीसी ने उनको वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।

दरअसल, पूरा विवाद बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर हुआ।  BCCI के कहने पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिनको उन्होंने IPL- 2026 के मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। BCCI का यह फैसला हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश में हो रही हिंसा के दौरान आया था।

भारत में T-20 वर्ल्ड कप खेलने से किया था मना

इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आकर टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था। बांग्लादेश का कहना था कि उनके मैच भारत से बाहर करवाए जाएं। बांग्लादेश के कहने पर एक सर्वे किया गया, जिसमें पता चला कि बांग्लादेश को भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने में खतरा नहीं है, लेकिन बांग्लादेश नहीं माना। इसके चलते ICC को कड़ा फैसला लेना पड़ा। बता दें कि बांग्लादेश ने अपने यहां आईपीएल बैन भी कर दिया है।

स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में किया शामिल

स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में ही बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया है। अब स्कॉटलैंड 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से कोलकाता में अपने ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलेगी। इसके बाद 17 फरवरी को स्कॉटलैंड मुंबई में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगी।