न्यायालय परिसर में अड़ीबाजी कर गुंडा टैक्स वसूलने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

सतना में न्यायालय परिसर में गुंडागर्दी करते हुए अड़ीबाजी और गुंडा टैक्स की मांग करने वाले सात आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

न्यायालय परिसर में अड़ीबाजी कर गुंडा टैक्स वसूलने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
google

सतना में न्यायालय परिसर में गुंडागर्दी करते हुए अड़ीबाजी और गुंडा टैक्स की मांग करने वाले सात आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने आपसी मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से सभी को अभिरक्षा में लिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह चौहान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई. 

घटना की जानकारी

थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि न्यायालय परिसर में कुछ युवक गुंडागर्दी करते हुए मारपीट कर रहे हैं और गुंडा टैक्स की वसूली कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मारपीट में लिप्त सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध धारा 119(1) सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मन्नू उर्फ मृगेंद्र सिंह, पिता राजवेंद्र सिंह
  • साहिल उर्फ किशु, पिता योगेंद्र सिंह परिहार
  • नारायण सिंह, पिता अनिल सिंह
  • आदित्य मिश्रा, पिता अमरीश मिश्रा
  • विपुल द्विवेदी उर्फ तुषार, पिता रामलाल द्विवेदी
  • देव पटरिया, पिता रितेश पटरिया
  • आर्यन उर्फ कान्हा कुशवाहा, पिता बदल कुशवाह

इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक रोहिणी प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, विवेक दुबे, विकास सिंह, रवि शंकर पांडे, आरक्षक आनंद सिंह एवं अंकेश मरमट की सराहनीय भूमिका रही.