सागर के शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की हत्या, आरोपी ने ड्यूटी के दौरान मारी गोली

मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में बुधवार रात एक स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सागर के शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की हत्या, आरोपी ने ड्यूटी के दौरान मारी गोली

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में बुधवार रात एक स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक नर्स की पहचान दीपशिखा चढ़ार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे दीपशिखा स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। साथ ही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को शक है कि आरोपी जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला युवक है, जो शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रह रहा था। मृतक और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी फरार की तलाश में जुटी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, लेकिन इस वारदात ने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।