Bhopal: मंत्रालय वल्लभ भवन में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रालय वल्लभ भवन में सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश शर्मा एवं कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुधीर नायक ने ध्वजारोहण किया।

Bhopal: मंत्रालय वल्लभ भवन में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रालय वल्लभ भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा एवं मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद अविनाश शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस स्टाफ को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने की बात कही। कार्यक्रम में मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। समारोह देशभक्ति और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ।

देश भर में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया. प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया. भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगुभाई पटेल झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। वहीं  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में झंडा फहराया और तीन रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाए।