सूरत में छिपा था भोपाल का कुख्यात ‘रहमान डकैत’
भोपाल का कुख्यात अपराधी और ईरानी डेरा का सरगना राजू उर्फ रहमान डकैत आखिरकार कानून की जाल में फंस गया।
भोपाल का कुख्यात अपराधी और ईरानी डेरा का सरगना राजू उर्फ रहमान डकैत आखिरकार कानून की जाल में फंस गया। 20 साल से देश भर में नकली CBI अधिकारी, साधु वेश में लूट, ठगी और रंगदारी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाला यह अपराधी सूरत क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। आरोपी सूरत में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा बैठा था। वहीं अब राजू ईरानी को भोपाल लाया गया है।
अपराधियों का मास्टरमाइंड
राजू ईरानी सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि 14 राज्यों में अपराध का नेटवर्क संचालित करता रहा। उसका गिरोह हमेशा छाया में रहता, लोगों को डराता और धमकाता रहा। अलग-अलग गैंग्स बनाकर यह अपराध को अंजाम देता, और कभी-कभी डेरे की महिलाओं का इस्तेमाल पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए करता। सूरत में गिरफ्तार के बाद पुलिस ने उसे भोपाल
छिपने की कोशिशें और हाई-टेंशन पीछा
राजू के पिता हश्मत ईरानी कभी डेरा के प्रमुख थे। पिता बुजुर्ग और बीमार हो गए थे, लेकिन गैंग की कमान राजू के हाथ में थी। गैंग में राजू के तीन भाई और तीन बहन सक्रिय हैं। 27-28 दिसंबर 2025 की रात भोपाल पुलिस ने ईरानी डेरे पर छापेमारी की। कई मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़े गए, लेकिन राजू चुपके से भाग निकला।
सूरत में दबोचा गया
सूरत क्राइम ब्रांच ने आबिद अली उर्फ राजू ईरानी को उसके साढ़ू भाई के घर से गिरफ्तार किया है। भोपाल से भागने के बाद वो यहीं छिपा हुआ था। राजू ईरानी मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 7 राज्यों में वांटेड था। महाराष्ट्र में उस पर MCOCA जैसे सख्त कानून के तहत भी केस दर्ज है।
रुतबा और शौक- डॉन की जिंदगी
पुलिस के अनुसार, राजू ईरानी और उसका भाई जाकिर अली सिर्फ अपराध के मास्टर नहीं थे, बल्कि अपनी लूट की रकम से शाही जिंदगी जीते थे। उनके पास लग्जरी कारें, महंगी स्पोर्ट्स बाइक और अरबी घोड़े भी थे। इलाके में उनका रुतबा किसी बॉलीवुड या रियल लाइफ डॉन से कम नहीं था।
pushpendra 
