Bhojshala dispute: बसंत पंचमी पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला

मध्य प्रदेश के भोजशाला मामले में बसंत पंचमी और जुमे की नमाज़ एक ही दिन होने से विवाद खड़ा हो गया है, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

Bhojshala dispute: बसंत पंचमी पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला
google

मध्य प्रदेश के भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई यह तय करेगी कि बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन हिंदू सरस्वती माँ की पूजा करेंगे या फिर मुस्लिम नमाज़ अदा करेंगे। 2003 से ही हिंदू भोजशाला परिसर में हर बसंत पंचमी के दिन पूजा करते आए हैं और मुस्लिम हर शुक्रवार नमाज़ पढ़ते आए हैं।

इस साल शुक्रवार के दिन ही बसंत पंचमी है, जिससे दोनों समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर 20 जनवरी को हिंदू पक्ष द्वारा याचिका दायर की गई थी। हालाँकि याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन विवाद के चलते आज फिर से सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला सुनाने वाला है।

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन की मांग है कि 23 जनवरी को भोजशाला परिसर में केवल हिंदू समाज को दिनभर माँ सरस्वती की पूजा करने की अनुमति दी जाए और मुस्लिम समुदाय की जुमे की नमाज़ पर रोक लगाई जाए।