शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, IT और पेटीएम में गिरावट

19 सितंबर को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, वोडाफोन-आइडिया के शेयर में तेजी रही, जबकि IT, पेटीएम और HCL टेक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, IT और पेटीएम में गिरावट
google

Share Market Update: 19 सितंबर, शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस हफ्ते जहां बाजार में उछाल हुआ तो वहीं हफ्ते के आखरी दिन दोनों ही इंडेक्स घाटे के साथ बंद हुए. आज सेंसेक्स 388 अंक की गिरावट के साथ 82,626 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 97 अंक की गिरावट के साथ 25,327 पर बंद हुआ.

आज वोडाफोन और आईडिया के शेयर्स में 7.1% की बढ़त हुई. सबसे ज्यादा खरीदें जाने वाले शेयर्स में सरकारी बैंक, फार्मा, रियल्टी रहे जबकि ऑटो, FMCG, मीडिया और IT के शेयर्स ज्यादा बेचें गए. तीन दिन की बढ़त के बाद आज आईटी के शेयर्स  0.5% तक गिरे. आज पेटीएम में 4% की गिरावट हुई वहीं HCL टेक में भी 2% की गिरावट देखी गई.