CM डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में करेंगे श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ

उज्जैन में संक्राति पर्व के अवसर पर महाकाल लोक में पांच दिवसीय श्रीमहाकाल महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। ये आयोजन 14 से 18 जनवरी तक महाकाल महालोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय में किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में करेंगे श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ

उज्जैन में संक्राति पर्व के अवसर पर महाकाल लोक में पांच दिवसीय श्रीमहाकाल महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। ये आयोजन 14 से 18 जनवरी तक महाकाल महालोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सिंगर पद्मश्री शंकर महादेवन ‘शिवोऽहम्’ की दिव्य प्रस्तुति देंगे।

अभ्युदय मध्यप्रदेश एवं स्वाभिमान पर्व–2026 के अंतर्गत उज्जैन में श्रीमहाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, वीर भारत न्यास एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। बुधवार को इसकी शुरुआत महाकाल लोक से होगी। भव्य मंच से शंकर महादेवन अपने दो बेटों के साथ प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल मौजूद रहेंगे।