मऊगंज में शाहपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो नकबजनी का किया पर्दाफाश

मऊगंज में शाहपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो नकबजनी का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार  

मऊगंज में शाहपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो नकबजनी का किया पर्दाफाश

राजेंद्र पयासी मऊगंज: मऊगंज जिले की थाना शाहपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो नकबजनी की घटनाओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी और कीमती सामान भी बरामद किया है। कुल 55 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

जानकारी के अनुसार 18 और 19 जुलाई को थाना शाहपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों में नकबजनी की वारदातें हुई थीं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले मामले में भैसहाई निवासी 20 वर्षीय पवन साकेत को पकड़ा। उसके कब्जे से 25 हजार रुपये कीमत की सोने की लाकेट और अंगूठी बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने ग्राम धौसड निवासी 24 वर्षीय राजधर द्विवेदी उर्फ मोनू और ग्राम तेन्दुआ बेलान निवासी 24 वर्षीय प्रदुम्न कुमार रावत उर्फ संजय कोल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 30 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी के साथ आरक्षक जयप्रकाश रावत, सुमित सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक मिश्रा, निलेश तिवारी, अतुल सिंह परिहार और विनीत पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।