CM डॉ. मोहन यादव ने PHQ में की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, पुलिस भर्ती और प्रमोशन पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के पुलिस मुख्यालय (PHQ) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 18 हजार पुलिस भर्ती, प्रमोशन, UCC और CJP विरोध प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने PHQ में की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, पुलिस भर्ती और प्रमोशन पर हुई चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके पास गृह विभाग का भी दायित्व है, इसलिए पुलिस विभाग में भर्ती, प्रमोशन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 18 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 25 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दे चुकी है और आने वाले समय में पुलिस विभाग में आगे भी पदोन्नति की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूसीसी से मुस्लिम महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और उन्हें हलाला जैसी प्रथाओं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने विपक्ष से भी इस विषय पर सहयोग की अपील की।

सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसा कोई विरोध नहीं है। सरकार सभी छात्रों का पूरा ध्यान रखती है और छात्र सरकार के साथ हैं। वहीं, केंद्रीय गाइडलाइन को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मध्य प्रदेश पर कोई असर नहीं है और सरकार लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है।