TTE की वर्दी पर लगेंगे कैमरे : हर बातचीत होगी रिकॉर्ड; पहले भोपाल एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में होगा इस्तेमाल

TTE Body-Worn Camera : भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक, पिछले दो साल से टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए बॉडी वियरिंग कैमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब 56 कैमरों का ऑर्डर दिया है।

TTE की वर्दी पर लगेंगे कैमरे : हर बातचीत होगी रिकॉर्ड; पहले भोपाल एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में होगा इस्तेमाल

TTE Body-Worn Camera :  भोपाल। ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों और टिकट परीक्षकों के बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरे उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया है।

इन कैमरों के जरिए ड्यूटी के दौरान कर्मचारी और यात्री के बीच होने वाली बातचीत तथा घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे शिकायतों की जांच में दोनों पक्षों की बात समझने और तथ्यों की पुष्टि करने में मदद मिलेगी। रेलवे की योजना अगले दो से तीन महीने में कैमरों का इस्तेमाल शुरू करने की है।

दो साल से महसूस की जा रही थी जरूरत

रेलवे में टिकट चेकिंग के दौरान पारदर्शिता बढ़ाने और यात्रियों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए बॉडी वियरिंग कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये कैमरे टिकट चेकिंग स्टाफ की वर्दी पर लगाए जाएंगे, जिससे ड्यूटी के दौरान होने वाली बातचीत और संबंधित घटनाओं की रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। 

भोपाल रेल मंडल में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक, मंडल में पिछले दो साल से टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए बॉडी वियरिंग कैमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब 56 कैमरों का ऑर्डर दिया गया है। अगले दो से तीन महीने में इनका इस्तेमाल शुरू करने की तैयारी है। शुरुआत में चुनिंदा प्रमुख ट्रेनों में तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ को कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।