आर्मी-नेवी चीफ ही नहीं, सैनिक स्कूल रीवा के कई पूर्व छात्र बने देश की शान

रीवा सैनिक स्कूल से पढ़े कई पूर्व छात्र आज सेना और प्रशासन में उंचे पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं।

आर्मी-नेवी चीफ ही नहीं, सैनिक स्कूल रीवा के कई पूर्व छात्र बने देश की शान
google

26 जनवरी, रिपब्लिक डे के मौके पर सैनिक स्कूल रीवा में कई ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया। इनमें स्कूल के पूर्व छात्र जनरल डी.एस. कुशवाहा (PVSM), मेजर जनरल एस.के. शर्मा (AVSM), मेजर जनरल जितेंद्र सिंह और कर्नल अविनाश रावल (VSM) शामिल हैं। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल आकाश त्रिपाठी को SM (Distinguished), मेजर आदित्य जैन और श्री प्रमोद कुशवाहा, जो दिल्ली में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हैं, उन सभी को सम्मानित किया गया।

खास बात यह है कि सभी ही ऑफिसर्स रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं और आज सेना और प्रशासन में बड़े पदों पर काम कर रहे हैं।

देश को सर्वोच्च सेवा देने वाले भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी दोनों ही रीवा सैनिक स्कूल के पुराने छात्र हैं। खास बात यह है कि दोनों ने एक ही स्कूल और एक ही बैच से पढ़ाई की है।

लेकिन रीवा सैनिक स्कूल की पहचान सिर्फ यहीं तक नहीं है। इस स्कूल से निकले कई और छात्र भी देश की सुरक्षा और प्रशासन में अहम जिम्मेदारियाँ संभाल रहे हैं। आज रीवा सैनिक स्कूल विंध्य क्षेत्र, मध्य प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व का नाम बन चुका है।