IPL 2026- RCB के फैंस के लिए बुरी खबर, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए कहां होंगे मैच?

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  अपने घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी. पिछले साल जीत के परेड के बाद दुखद भगदड़ के बाद यह फैसला लिया गया है.

IPL 2026- RCB के फैंस के लिए बुरी खबर, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए कहां होंगे मैच?
google

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  अपने घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी. पिछले साल जीत के परेड के बाद दुखद परेड के बाद यह फैसला लिया गया है. अब RCB अपने घरेलू मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेल सकती है. 

रिपोर्ट के अनुसार, RCB के अधिकारियों ने IPL 2026 के लिए इन दोनों स्टेडियमों को होम वेन्यू बनाने की योजना बनाई है. मौजूदा प्लान के तहत टीम 5 मैच नवी मुंबई और 2 मैच रायपुर में खेल सकती है.दरअसल, 4 जून को बेंगलुरु में RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद राज्य सरकार ने इस स्टेडियम में बड़े आयोजनों को लेकर सख्त रुख अपनाया. इसी वजह से BCCI को विजय हजारे ट्रॉफी और विमेंस वर्ल्ड कप के कुछ मैच भी बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करने पड़े थे.