कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी: बोले- मैं नफरत के लायक पर एक मौका दें

₹370 बिरयानी विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने माफी मांगी, नए वीडियो में कहा- गलती की पर एक मौका दीजिए

कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी: बोले- मैं नफरत के लायक पर एक मौका दें

स्टैंड-अप शो के दौरान कॉमेडियन Pranit More का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे “₹370 बिरयानी विवाद” कहा जा रहा है। आरोप है कि शो के दौरान ऑडियंस में बैठे Himanshu Jangra ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणियां की थीं। इस दौरान माहौल बनता गया और वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया।

उसी समय रोकना चाहिए था, लेकिन - प्रणित मोरे

विवाद बढ़ने के बाद Pranit More ने एक वीडियो संदेश जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस मामले पर बोलना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड था। उन्होंने स्वीकार किया कि शो के दौरान उन्हें उसी समय आपत्तिजनक टिप्पणियों को रोकना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने माना कि उन्होंने गलती की और इसके लिए वे नफरत के हकदार हैं, लेकिन लोगों से एक और मौका देने की अपील भी की।

मामले को लेकर शिकायतें दर्ज, पुलिस कर रही जांच

प्रणित मोरे ने कहा कि दर्शकों में हो रही बातचीत और हंसी के माहौल में वे सही निर्णय नहीं ले पाए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए था, ताकि स्थिति आगे न बढ़ती। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले को लेकर शिकायतें दर्ज की गई हैं और Mumbai Police जांच कर रही है। प्रणित ने कहा है कि वे पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें - प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को महिला आयोग का नोटिस,...