PM Modi Live: 'विपक्ष ने जो पाप किया, उसे सजा मिलेगी', महिला आरक्षण बिल पर देश के नाम PM मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल पर देश को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल पर देश को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थी. महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे. उन्होंने जो किया, वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी, वो नारी के स्वाभिमान पर, उसके आत्मसम्मान पर चोट थी. पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है. पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है. लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है, दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को, देशहित को... इसका खामियाजा उठाना पड़ता है. इस बार भी यही हुआ है.'
shivendra 
