T20 World Cup Final: भारत तीसरी बार बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराया
India vs New Zealand T20 World Cup Final: भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है. ये भारत का तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब है. इससे पहले 2007 और 2024 में भारत चैंपियन बना था
India vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Final Match Today: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. सूर्या सेना ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. भारत पहली टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव किय़ा है, पहली टीम है जिसने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है, पहली टीम है जिसने अपने होम ग्राउंड पर खिताब जीता है.
भारत से मिले 256 के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के तीसरे ही ओवर में अक्षर पटेल को गेंद थमाई. और उन्होंने फिल एलन का शिकार किया. इसके अगले ओवर में बुमराह ने विकट झटका. इसके बाद अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स का शिकार किया. पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवा दिए थे और इससे ही मैच का परिणाम तय होता नजरा आया. इसके बाद नियमित अंतराज पर विकेट गिरते गए और अंत में टीम इंडिया ने 96 रनों से मुकाबला अपने नाम किया.
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 255 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया है और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया को अभिषेक और संजू ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई वो भी सिर्फ 7.1 ओवर में. टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. अभिषेक ने 21 गेंदों में 52, संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 89, ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. जबकि आखिरी में दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए. बता दें, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

