MP में आज बारिश का अलर्ट, दतिया-रीवा-सीधी में 4 इंच तक बरस सकता है पानी

मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक, Monsoon Trough और Low Pressure Area के असर से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

MP में आज बारिश का अलर्ट, दतिया-रीवा-सीधी में 4 इंच तक बरस सकता है पानी
google

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग ने आज रविवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। जबकि दतिया, रीवा और सीधी में 4 इंच तक की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर Monsoon Trough गुजर रही है। इसके साथ ही बंगाल और आसपास के क्षेत्र में बना Cyclonic Circulation अब Low Pressure Area में बदल गया है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में Rainfall Activity बढ़ सकती है।

रविवार को भोपाल, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अब तक 17.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो औसत बारिश 21.5 इंच से 4.3 इंच कम है।