सतना जिला अस्पताल में सीएम मोहन यादव का जन्मदिन: स्ट्रेचर पर फल वितरण को लेकर मचा बवाल

सतना जिला अस्पताल में सीएम मोहन यादव का जन्मदिन: स्ट्रेचर पर फल वितरण को लेकर मचा बवाल

सतना जिला अस्पताल में सीएम मोहन यादव का जन्मदिन: स्ट्रेचर पर फल वितरण को लेकर मचा बवाल

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम अब चर्चा और विवाद का विषय बन गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों के बीच फल वितरण किया गया, लेकिन इस आयोजन का तरीका सवालों के घेरे में आ गया.

स्ट्रेचर बना ‘फल वितरण वाहन’

बताया जा रहा है कि अस्पताल में मरीजों के उपयोग के लिए उपलब्ध स्ट्रेचर का इस्तेमाल फल ढोने के लिए किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में स्ट्रेचर पर संतरे और केले ले जाए जाते दिख रहे हैं. आरोप है कि जिस स्ट्रेचर की जरूरत गंभीर मरीजों को होती है, वही ‘शाही सवारी’ बनकर नेताओं के फलाहार में इस्तेमाल होता नजर आया। इससे अस्पताल प्रबंधन और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

“3 पन्नी संतरा और 1 कैरेट केला” बना चर्चा का विषय

इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “3 पन्नी संतरा और 1 कैरेट केला” बांटने की बात सामने आई, जो अब सोशल मीडिया पर व्यंग्य और आलोचना का कारण बन रही है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह के प्रतीकात्मक वितरण के लिए अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह और संसाधनों का उपयोग उचित है?