ASIA CUP 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मैच, इंडियन स्क्वाड में जाने कौन है आज

एशिया कप 2025 में आज 14 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा है. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.

ASIA CUP 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मैच, इंडियन स्क्वाड में जाने कौन है आज
X

एशिया कप 2025 में आज 14 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा है. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इन दोनों में से जो भी टीम जीतेगी, उसका सुपर-4 का टिकट पक्‍का हो जाएगा. जबकि हारने वाली टीम को और मेहनत करनी होगी. 

दोनों टीमें आखिरी बार जून में टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने सुपर-8 में पाकिस्तान को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था. 

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 के लिए इंडियन स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह हैं.

पाकिस्तान टीम के प्लेइंग इलेवन में सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम होंगे.

क्रिकेट के इतिहास में भारत-पाकिस्तान की टीमें 1952 से आपस में मैच खेल रही हैं. उस मुकाबले को भारतीय टीम ने पारी और 70 रनों से जीता था. उस मुकाबले में वीणू मांकड़ ने कुल 13 विकेट झटके थे. उन्होंने पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे. हालांकि, यह मैच हमारी स्टोरी का हिस्सा नहीं है, क्योंकि यह मैच पाकिस्तानी कबायलियों के हमले और उसके बाद हुए युद्ध के 3 साल बाद 1952 में खेला गया था.