सतना में 6 लाख रुपए का पेवर ब्लॉक घोटाला
एक पेवर ब्लॉक की कीमत लगभग 40, 60 या फिर 100 रुपए तक हो सकती है. लेकिन सतना जिले के अमरपाटन की ग्राम पंचायत रूहिया में एक पेवर ब्लाक 702 रुपए में खरीदा गया.
एक पेवर ब्लॉक की कीमत लगभग 40, 60 या फिर 100 रुपए तक हो सकती है. लेकिन सतना जिले के अमरपाटन की ग्राम पंचायत रूहिया में एक पेवर ब्लाक 702 रुपए में खरीदा गया.
702 रुपए के हिसाब से 900 पेवर ब्लाक की कीमत 6,31,800 रुपए बताई जा रही है. और सीधे शासन की राशि में डांका डाला जा रहा है. 6 लाख रुपए से ज्यादा का बिल लगाकर पैसा पंचायत के खाते से निकाला गया है.

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ महीनों से लगातार घोटाले हो रहे हैं. जिसमें शहडोल के जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत कुदरी 2 पन्ने की फोटोकॉपी की कीमत 4000 रुपए बतायी गई थी. बिल में पन्नों की जो फोटोकॉपी हुई है उसमें 2000 रुपए प्रति पन्ने की दर से फोटोकॉपी की गई है. जिसका भुगतान 4000 रुपए दिखाया गया है.

शहडोल जिले पहले एक स्कूल से सामने आया ऑयल पेंट घोटाला काफी सुर्खियों में रहा. इसके बाद ड्राई फ्रूट घोटाले का मामला भी खूब तूल पकड़ा.


