मैहर के नादन में ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर नादन के ग्रामीणों का हल्ला बोल, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Maihar। जिले के नादन गांव में ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नादन पवार हाउस में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्र हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता, तब तक संबंधित सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाए, ताकि विभाग समस्या का जल्द समाधान करे।
ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, विद्युत विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Varsha Shrivastava 
