Commonwealth Games में MP का दमदार प्रदर्शन, यामिनी और अजय बाबू ने जीते रजत पदक

मंत्री विश्वास सारंग ने वीडियो कॉल पर जूडो खिलाड़ी यामिनी को दी बधाई, खेल नीति के तहत 25-25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की घोषणा

 Commonwealth Games में MP का दमदार प्रदर्शन, यामिनी और अजय बाबू ने जीते रजत पदक

Bhopal। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच Madhya Pradesh के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जूडो में Yamini और वेटलिफ्टिंग में Ajay Babu ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर Madhya Pradesh के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Vishvas Kailash Sarang ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री Vishvas Sarang ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में Madhya Pradesh के दो खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि Yamini ने जूडो में शानदार संघर्ष और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया, वहीं Ajay Babu ने वेटलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।

मंत्री Vishvas Sarang ने कहा कि यह सफलता प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास देगी। मंत्री Vishvas Sarang ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी Madhya Pradesh और भारत के खिलाड़ी इसी प्रकार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे।

वीडियो कॉल पर जूडो खिलाड़ी Yamini को दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर Madhya Pradesh का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी Yamini से मंत्री Vishvas Sarang ने वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उन्हें शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री Vishvas Sarang ने कहा कि Yamini की यह सफलता पूरे Madhya Pradesh और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने का विश्वास व्यक्त किया।

खेल नीति के तहत मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन

मंत्री Vishvas Sarang ने घोषणा की कि Madhya Pradesh सरकार की खेल नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले Yamini और Ajay Babu को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही खेल नीति के प्रावधानों के अनुरूप दोनों खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

खिलाड़ियों के लिए हरसंभव सहयोग दे रही सरकार

मंत्री Vishvas Sarang ने कहा कि मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा खेल वातावरण तैयार करना है, जिससे Madhya Pradesh के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहें।