इंदौर में मारपीट के 2 वायरल वीडियो: कहीं युवक की बेरहमी से पिटाई, तो कहीं पत्नी को पति ने सड़क पर पीटा
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पत्नी को सड़क पर पीटने का मामला।
युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक एक मॉल में काम करता है। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई और मारपीट तक पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार, विवाद की वजह आपसी संबंध और शादी से जुड़े मुद्दे बताए जा रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी को सड़क पर पीटने का मामला
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि पति, जिसकी पहचान मसरुद्दीन शेख के रूप में हुई है, पत्नी के विरोध करने पर आपा खो बैठा और बीच सड़क पर ही उसके साथ मारपीट करने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक इस मामले में भी किसी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Varsha Shrivastava 
